मंगलवार, 22 अप्रैल 2014

भारत को सरताज बना देंगे

हम भारत को दुनिया का सरताज बना देंगे |
हम मर मिटते हैं देश के लिए यह दुनिया को दिखा देंगे |
हम ज्ञान के गोलों से और तर्क की तोपों से 
पाखण्ड  के महलों को मिटटी में मिला देंगे ||

कुदरत ने तो बख्शी है हमें जिंदगी की दौलत |
हम इस जिंदगी में ही कुछ करके दिखा देंगे |
हम देश की बिगड़ी हुई हालत को अब |
खुशहाल बना कर ही सबको बता देंगे ||

हम जानते हैं हममे दुनिया को बदलने की भी ताकत है |
जहां मारेंगे इक ठोकर तो मुर्दो को भी जिला देंगे |
हम अपने ही करिश्मे से दुनियां को बदल देंगे |
हम चाहे तो फूट की डायन को गंगा में बहा देंगे ||

बेबात के झगड़ों में न उलझो मेरे दोस्तों |
मिलजुल के रहो सदा मेरे देश के शेरों |
कायर ही अश्क बहाते हैं हम अपना खून बहा देंगे |
प्यार और मोहब्बत में बड़ी ताकत हैं दुनीया को दिखा देंगे |

हम जुल्म के ठेकेदारों को प्यार और मोहब्बत से |
नफरत की दीवारों को हम सदा के लिए मिटा देंगे |
हम देश के लिए खुद तो मिट कर ही जायेंगे |
पर औरों को भी देश प्रेम का पाठ पढ़ा जायेंगे ||

भूले भटकें देश के नवयुवकों को एकता का सबक सिखायेंगे | 
उन्हें देश के लिए कुर्बानी देने की राह दिखा जायेंगे |
यही तो हमारा मकसद है यही तो इरादा है |
हम अपने भारत को विश्व में महान बना देंगे ||

कोई टिप्पणी नहीं :

एक टिप्पणी भेजें